सड़क पर बाइक खड़ा करनेवालों की अब खैर नहीं

Published at :06 Apr 2016 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर बाइक खड़ा करनेवालों की अब खैर नहीं

सड़क पर बाइक खड़ा करनेवालों की अब खैर नहीं ट्रैफिक पुलिस ने चलाया हवा खोल अभियाननोट: फोटो नंबर 6 सीएचपी 8 है कैप्सन होगा- सड़क पर खड़ी बाइक की हवा खोलते पुलिस के जवान.छपरा (सारण). शहर के व्यस्त मार्गों और चौक-चौराहों पर दुपहिया, चरपहिया लगानेवालों की अब खैर नहीं है. इसको लेकर पुलिस ने हवा […]

विज्ञापन

सड़क पर बाइक खड़ा करनेवालों की अब खैर नहीं ट्रैफिक पुलिस ने चलाया हवा खोल अभियाननोट: फोटो नंबर 6 सीएचपी 8 है कैप्सन होगा- सड़क पर खड़ी बाइक की हवा खोलते पुलिस के जवान.छपरा (सारण). शहर के व्यस्त मार्गों और चौक-चौराहों पर दुपहिया, चरपहिया लगानेवालों की अब खैर नहीं है. इसको लेकर पुलिस ने हवा खोलने की मुहिम बुधवार को चलायी. हवा खोलने की मुहिम शुरू होते ही सड़क किनारे तथा चौक-चौराहों पर बाइक खड़ा करनेवालों में हड़कंप मच गया. नये पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज के निर्देश पर यातायात प्रभारी नीलमणि रंजन के नेतृत्व में शहर के नगर पालिका चौक, समाहरणालय पथ, थाना चौक, कचहरी रोड, सलेमपुर चौक, साहेबगंज चौक, पंकज सिनेमा रोड समेत कई स्थानों पर यह अभियान चलाया गया. सड़क पर खड़े दुपहिया वाहनों के चक्को की हवा खोल दी गयी. बड़ी संख्या में पुलिस बलों के साथ यह कार्रवाई दिन भर चली. जिस चौराहे या सड़क पर पुलिसकर्मी पहुंचे, बाइक वाले बाइक लेकर भागने लगे. यातायात प्रभारी ने बताया कि सड़क किनारे वाहनों को खड़ा किये जाने से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. चेतावनी के रूप में हवा खोली जा रही है. इसके बाद सड़क पर खड़े वाहनों को जब्त कर चालान काटा जायेगा. इससे भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी और नियमानुसार कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन