प्रदेश का बढ़ेगा सम्मान, घरों में लौटेगी मुस्कान

Published at :06 Apr 2016 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
प्रदेश का बढ़ेगा सम्मान, घरों में लौटेगी मुस्कान

प्रदेश का बढ़ेगा सम्मान, घरों में लौटेगी मुस्कान प्रदेश में शराबबंदी के फैसले का हर किसी ने किया स्वागत महिलाओं में दिखी सबसे ज्यादा खुशीसत्ताधारी व विपक्षी दलों ने भी मुक्त कंठ से की सरकार के कदम की सराहनासंवाददाता4दिघवारा नीतीश सरकार के प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के एलान का हर किसी ने स्वागत किया है […]

विज्ञापन

प्रदेश का बढ़ेगा सम्मान, घरों में लौटेगी मुस्कान प्रदेश में शराबबंदी के फैसले का हर किसी ने किया स्वागत महिलाओं में दिखी सबसे ज्यादा खुशीसत्ताधारी व विपक्षी दलों ने भी मुक्त कंठ से की सरकार के कदम की सराहनासंवाददाता4दिघवारा नीतीश सरकार के प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के एलान का हर किसी ने स्वागत किया है और इस फैसले को ऐतिहासिक कदम बताया. नगर व ग्रामीण इलाकों में बुधवार को जगह-जगह इसी फैसले की चर्चा सुनायी दी और लोग फैसले के बाद होने वाले फायदे गिनाते नजर आये. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चाय की दुकानों के अलावा सरकारी व निजी कार्यालयों में लोग शराब की चर्चा में ही मशगूल दिखे. हर जगह आम से लेकर खास सरकार के इस फैसले से खुश दिखे. महिलाओं ने भी सरकार के इस फैसले की जम कर प्रशंसा की, वहीं शराबियों ने भी इस फैसले का स्वागत किया. कमोवेश हर कोई इस फैसले से खुश दिखा. सत्ताधारी दलों के अलावा विपक्षी दलों के नेताओं ने भी मुक्त कंठ से सरकार के फैसले की सराहना की.क्या दी लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया नीतीश सरकार के प्रदेश में शराब बंद करने की घोषणा के बाद अब लोग शराब में नहीं डूब सकेंगे और अब किसी घर की खुशियां को शराब का ग्रहण नहीं लगेगा.एकेअंसारी, शिक्षाविद, फरहदा शराब बंद हो जाने से अब कोई भी घर बरबाद नहीं होगा और हर घर की आमदनी विकासात्मक कार्यों में लगेगी और परिवार खुशियों से भरेगा. ब्रजकिशोर सिंह,जदयू नेता सरकार ने प्रदेश में शराब बंद कर एक अनुकरणीय कार्य किया है एवं इस फैसले से प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में कमी आयेगी.अशोक कुमार,चाय विक्रेता शराब बंद होने से परिवार में शांति लौटेगी और महिलाओं के अच्छे दिन लौट सकेंगे. परिवार तरक्की के मार्ग की ओर बढ़ चलेगा. सुषमा देवी, शिक्षिका ,शंकरपुर रोड शराबबंदी के फैसले का हर कोई स्वागत करता है. नीतीश सरकार के इस फैसले से प्रदेश में शांति का राज स्थापित होगा.प्रियंका कुमारी, छात्रा,अनंत मिर्जापुर नीतीश सरकार के फैसले ने साबित किया है कि सरकार प्रदेश की जनता के विकास को लेकर कृतसंकल्पित है.पीने वालों की संचित राशि अब परिवार के उत्थान में खर्च होगी. अखिलेश सिंह, पुस्तक विक्रेता, दिघवारा सरकार ने शराब की बिक्री को बंद कर बहुत अच्छा कार्य किया है. इस फैसले के लागू होने से देश स्तर पर बिहार का सम्मान बढ़ा है. संजीव कुमार साह, खैनी विक्रेता, हेमतपुर शराब बंद होने से शराब पर खर्च होने वाली राशि परिवार के विकास पर खर्च होगी और परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होगा. रिश्तों में मधुरता कायम होगी. डॉ जेड अहमद, राइपट्टी सरकार ने प्रदेश में शराब बंद कर हर घर को खुशियों की सौगात दी है. आज हर घर में सरकार के कदम की सराहना हो रही है. महेश स्वर्णकार, रंगकर्मी, मीरपुर भुआल सरकार के शराब बंदी के फैसले ने सबसे ज्यादा महिलाओं को खुश किया है.अब घरेलू प्रताड़ना व शोषण में कमी आयेगी, जिसका असर पारिवारिक शांति पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा. रेखा पांडेय, गृहिणी, सैदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन