सड़क दुर्घटना में पशुपालन विभाग के दो कर्मी घायल

Published at :06 Apr 2016 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पशुपालन विभाग के दो कर्मी घायल

सड़क दुर्घटना में पशुपालन विभाग के दो कर्मी घायल भेल्दी (सारण). छपरा रेवा एनएच 102 पर हेला नहर के समीप टेंपो व बाइक की टक्कर में दो बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच टेंपो को अपने कब्जे में ले दोनों घायलों को गड़खा पीएचसी में […]

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पशुपालन विभाग के दो कर्मी घायल भेल्दी (सारण). छपरा रेवा एनएच 102 पर हेला नहर के समीप टेंपो व बाइक की टक्कर में दो बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच टेंपो को अपने कब्जे में ले दोनों घायलों को गड़खा पीएचसी में भरती कराया. जानकारी के अनुसार पशुपालन विभाग के दो कर्मचारी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी सुभाष सिंह व वैशाली निवासी धनंजय सिंह अपनी बाइक से भेल्दी जा रहे थे कि भेल्दी की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित टेंपो ने सीधी टक्कर मार दी, जिसमे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद ग्रामीणों ने भेल्दी पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को गड़खा में भरती कराया, जहां से डॉक्टरों ने चिंताजनक हालात में पीएमसीएच रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन