ePaper

छपरा में तीन भाइयों पर तेजाब से हमला, गांव में तनाव

Updated at : 06 Mar 2016 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
छपरा में तीन भाइयों पर तेजाब से हमला, गांव में तनाव

सारण / छपरा : जिले के एकमा राजापुर में अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर तीन लोगों को तेजाब से जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना में तीनों सगे भाई बुरी तरह झुलस गये हैं. घटना के वक्त सभी भाई एक ही जगह सो रहे थे. अचानक तेजाब फेकें जाने के बाद […]

विज्ञापन

सारण / छपरा : जिले के एकमा राजापुर में अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर तीन लोगों को तेजाब से जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना में तीनों सगे भाई बुरी तरह झुलस गये हैं. घटना के वक्त सभी भाई एक ही जगह सो रहे थे. अचानक तेजाब फेकें जाने के बाद वह कुछ समझ पाते तबतक तेजाब से उनका शरीर जल चुका था.

जानकारी के मुताबिक पीड़ित हरेंद्र, दीपेंद्र और मोनू एक कमरे में सोये हुये थे तभी अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. हालांकि किसी के चेहरे को इस हमले से नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन पेट के अलावा शरीर के कई अंग जल गये हैं. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस सूत्रों की मानें तो मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन