saran news. 700 लीटर देसी शराब बरामद, एक आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस ने रविवार को विशुनपुरा कला गांव में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की

विज्ञापन

एकमा. स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार को विशुनपुरा कला गांव में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की और उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया. थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में एक नट परिवार के घर में चोरी-छिपे देसी शराब का कारोबार चल रहा है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां करीब सात सौ लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया. हालांकि, अवैध धंधे में शामिल व्यक्ति पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जायेगा. इसी क्रम में पुलिस ने थाना क्षेत्र के भुवर गांव निवासी जितेंद्र साह को पकड़ा और पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन