बिना टिकट यात्रा कर रहे 70 यात्री पकड़े गये, लगा जुर्माना

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
बिना टिकट यात्रा कर रहे 70 यात्री पकड़े गये, लगा जुर्माना

गुरुवार को छपरा कचहरी से थावे जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

छपरा. गुरुवार को छपरा कचहरी से थावे जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान सीनियर डीसीएम शेख रहमान के निर्देश पर किया गया. अभियान के दौरान टिकट जांच टीम द्वारा ट्रेन के विभिन्न कोचों में सघन जांच की, जिससे बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालो पर कार्रवाई की गयी. जांच के दौरान कुल 70 ऐसे यात्री पकड़े गये जो बिना टिकट यात्रा कर रहे थे. इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 15 हजार रुपये की राशि वसूल की गयी. अचानक हुई इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में भय का माहौल बना रहा. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे भविष्य में बिना टिकट यात्रा न करें. साथ ही इससे रेलवे को होने वाले राजस्व नुकसान को भी रोका जा सके. अभियान के दौरान ट्रेन के साथ-साथ प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी रखी गयी. इस अभियान में टीटी राजीव कुमार, सुधाकर मिश्रा, राजेश कुमार, प्रकाश कुमार, अमित कुमार, ममता कुमारी और प्रतिमा कुमारी व आरपीएफ शामिल रहे. आगे भी इस तरह के औचक जांच अभियान जारी रहेंगे. यात्रियों से अपील की गयी है कि वह यात्रा के दौरान अनिवार्य रूप से वैध टिकट लेकर ही सफर करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या जुर्माने से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन