saran news : एटीएम कैश वैन से 70 लाख रुपये गायब

Updated:
विज्ञापन
saran news : एटीएम कैश वैन से 70 लाख रुपये गायब

saran news : पीएनबी से कैश निकाल एटीएम में लोड करने जा रहे थे एजेंसी के स्टाफ, शहर के आइसीआइसीआइ बैंक से कैश निकालने के लिए सड़क किनारे खड़ा किया गया था वैन

विज्ञापन

छपरा. नगर थाना क्षेत्र के हथुआ मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एटीएम में डाले जाने के लिए निकाले गये 70 लाख रुपये कैश वैन से संदेहास्पद स्थिति में चोरी हो गये. इस घटना के बाद बैंक प्रबंधक ने इसकी सूचना नगर थाना को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी चालक समेत चारों कर्मियों को हिरासत में लेकर नगर थाना पहुंची. वहां उन लोगों से पूछताछ जारी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एटीएम में डालने के लिए हिटाची कंपनी के कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक से 70 लाख रुपये निकाल कर कैश वैन में रखा था. इसके बाद हथुआ मार्केट स्थित आइसीआइसीआइ बैंक की शाखा पहुंचे, जहां से 27 लाख रुपये की निकासी करनी थी. यहां से कर्मी रुपये निकालने के बाद आये, तो वैन में रखे 70 लाख रुपये गायब थे. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि रुपये की निकासी प्रतिदिन होती है और शहर की विभिन्न जगहों पर खाली एटीएम में उन रुपयों को डाला जाता है. शुक्रवार को भी रुपये के निकासी कर कैश वैन में रख दिया गया था. हालांकि, वैन के अंदर बक्सा होता है, जिसमें कैश पूरी तरह से सेफ होता है. कैश रखने के बाद चालक या गार्ड को सिक्योरिटी के लिए वैन के समीप खड़ा किया जाता है, लेकिन इन घटना के दौरान गार्ड या कोई स्टाफ वहां मौजूद नहीं था. कैश वैन के ऊपर सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं, लेकिन इस वैन में कैमरा कही नहीं लगा हुआ है. इसके कारण चालक और गार्ड पर शक की सुई घूम रही है. पिछले डेढ़ माह से रुपये डालने वाली कंपनी का ऑडिट नहीं हुआ है और गुरुवार को ही ऑडिट के लिए टीम भी पहुंची थी. इसी बीच उक्त घटना हुई है. पुलिस ऑडिट के इंचार्ज को भी थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन