सारण के युवक को सऊदी में किया जा रहा प्रताड़ित

Published at :23 Dec 2015 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
सारण के युवक को सऊदी में किया जा रहा प्रताड़ित

सारण के युवक को सऊदी में किया जा रहा प्रताड़ितयुवक के भाई ने दर्ज करायी प्राथमिकीगड़खा. सऊदी अरब में एक युवक को कंपनी में कार्य कराने के लिए ले जाकर दूसरे कार्य में शामिल करने, पैसा नहीं देने और उत्पीड़न करने का मामला प्रकाश में आया है. सलहा गांव निवासी नबी हसन आजाद ने थाने […]

विज्ञापन

सारण के युवक को सऊदी में किया जा रहा प्रताड़ितयुवक के भाई ने दर्ज करायी प्राथमिकीगड़खा. सऊदी अरब में एक युवक को कंपनी में कार्य कराने के लिए ले जाकर दूसरे कार्य में शामिल करने, पैसा नहीं देने और उत्पीड़न करने का मामला प्रकाश में आया है. सलहा गांव निवासी नबी हसन आजाद ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनके भाई नूरहसन खां को जनता बाजार थाना क्षेत्र के तरवारा गांव निवासी शकील अहमद ने सऊदी अरब से कंपनी द्वारा चार्ज हैंड का बीजा मिलने की बात कही थी और डेढ़ लाख रुपये देने पर नूर हसन को 14 सौ सऊदी रियाल के महीना पर सऊदी अरब भेजने की बात कही. इस पर नूर हसन के परिजनों ने बैंक से ऋण लेकर तरवारा के शकील को दिया. 26 जुलाई, 2015 को नूर हसन को अरब भेजा गया. वहां जाने पर कंपनी द्वारा कार्य नहीं देकर एके ग्रुप में मजदूरी करायी जा रही है. पैसा मांगने पर प्रताड़ित किया जा रहा है. इसकी सूचना नूर हसन ने सऊदी अरब से सलहा अपने परिजनों को दी. जब उनके परिजनों ने तरवारा जाकर शकील अहमद को कहा, तो मारपीट की गयी. इस पर नबी हसन ने गड़खा थाने में उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज करायी. साथ ही अपने भाई को स्वदेश वापस बुलाने का आवेदन विदेश मंत्रालय को भेजा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन