डीएम के नर्दिेश पर सेंटप छात्रों की हुई परीक्षा

Published at :22 Dec 2015 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम के नर्दिेश पर सेंटप छात्रों की हुई परीक्षा

डीएम के निर्देश पर सेंटप छात्रों की हुई परीक्षा कल्याण उपनिदेशक ने दोनों प्रतिनियोजित शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द करने का दिया निर्देश बच्चों के भविष्य को देखते हुए डीएम ने उठाया कदम अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय, रामचक में शुरू हुई पढ़ाईसंवाददाता, छपरा (सदर)अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय, रामचक के बच्चों के भविष्य को देखते हुए डीएम […]

विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सेंटप छात्रों की हुई परीक्षा कल्याण उपनिदेशक ने दोनों प्रतिनियोजित शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द करने का दिया निर्देश बच्चों के भविष्य को देखते हुए डीएम ने उठाया कदम अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय, रामचक में शुरू हुई पढ़ाईसंवाददाता, छपरा (सदर)अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय, रामचक के बच्चों के भविष्य को देखते हुए डीएम दीपक आनंद के निर्देश पर मंगलवार को 24 मैट्रिक में सेंटप होनेवाले छात्रों की जांच परीक्षा ली गयी. वहीं अन्य बच्चों की कक्षाओं का भी संचालन शुरू हो गया. डीडब्लूओ कृष्ण राम ने बताया कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए डीएम के निर्देश पर परीक्षा लेने व कक्षाएं चलाने का कार्य मंगलवार को शुरू किया गया. वहीं कल्याण विभाग के उपनिदेशक रतन कुमार ने डीडब्ल्यूओ को पत्र देकर यथाशीघ्र जिला कल्याण विभाग में प्रतिनियोजित दो शिक्षकों रंजय पांडेय व संजय मांझी का प्रतिनियोजन रद्द करने तथा मढ़ौरा के रामचक स्थित मूल विद्यालय में भेजने का निर्देश डीडब्ल्यूओ को दिया. इस संबंध में पूछे जाने पर डीडब्ल्यूओ कृष्ण राम ने कहा कि सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है. वहीं, एक सप्ताह में इन शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द कर दिया जायेगा. वहीं, दूसरी ओर आम लोगों ने डीएम की इस पहल की काफी सराहना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन