शराब व्यवसायियों ने किया प्रदर्शन

शराब व्यवसायियों ने किया प्रदर्शन डीएम को सौंपा चार सूत्री ज्ञापन नोट. फोटो नंबर 18 सीएचपी 7 है. कैप्सन होगा- प्रदर्शन करते शराब व्यवसायी संवाददाता, छपरा (कोर्ट)जिले के शराब व्यवसायियों द्वारा सूबे में पूर्णत: शराब बंदी को लेकर जिला मुख्यालय स्थित नगरपालिका चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. शुक्रवार को […]
शराब व्यवसायियों ने किया प्रदर्शन डीएम को सौंपा चार सूत्री ज्ञापन नोट. फोटो नंबर 18 सीएचपी 7 है. कैप्सन होगा- प्रदर्शन करते शराब व्यवसायी संवाददाता, छपरा (कोर्ट)जिले के शराब व्यवसायियों द्वारा सूबे में पूर्णत: शराब बंदी को लेकर जिला मुख्यालय स्थित नगरपालिका चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. शुक्रवार को पूर्व निर्धारित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर शराब व्यवसायी संघ के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए तथा जिलाधिकारी के माध्यम से बिहारी के मुख्यमंत्री को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा. व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि बिहार में शराब के साथ ही सभी नशीले पदार्थ गुटखा, सिगरेट आदि को भी पूर्णत: बंद किया जाये. साथ ही इस रोजगार से जुड़े हुए लोगों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाये. साथ ही उन लोगों की मांग थी कि शराब की दुकानों का संचालन सरकार के द्वारा नहीं किया जाये. धरना व प्रदर्शन में शामिल होनेवाले संघ के सदस्यों में मुकेश कुमार, मनोज प्रसाद, उमेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार और प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










