आरक्षी की जमानत याचिका मंजूर

Published at :18 Dec 2015 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
आरक्षी की जमानत याचिका मंजूर

आरक्षी की जमानत याचिका मंजूरछपरा (कोर्ट). सोनपुर मेले में प्रतिनियुक्त आरक्षी पर सरकारी पिस्टल की चोरी कर लिये जाने के मामले में न्यायालय ने आरक्षी की नियमित जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है. शुक्रवार को प्रभारी जिला जज मो नईमुल्ला ने आरक्षी उपेंद्र पाल की नियमित जमानत याचिका संख्या 1949/15 पर सुनवाई की. अभियोजन […]

विज्ञापन

आरक्षी की जमानत याचिका मंजूरछपरा (कोर्ट). सोनपुर मेले में प्रतिनियुक्त आरक्षी पर सरकारी पिस्टल की चोरी कर लिये जाने के मामले में न्यायालय ने आरक्षी की नियमित जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है. शुक्रवार को प्रभारी जिला जज मो नईमुल्ला ने आरक्षी उपेंद्र पाल की नियमित जमानत याचिका संख्या 1949/15 पर सुनवाई की. अभियोजन एवं बचाव पक्ष के द्वारा जमानत के पक्ष व विरोध में दी गयीं दलीलों को सुनने के उपरांत न्यायाधीश ने आरक्षी की याचिका को स्वीकार करने का निर्णय सुनाया. अपने आदेश में जिला जज ने कहा कि अभियुक्त को दस-दस हजार के दो जमानतदारों द्वारा बंध पत्र जमा करने के उपरांत मुक्तिपत्र निर्गत किया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन