अनुदान के लिए जमा कराया गया आवेदन

अनुदान के लिए जमा कराया गया आवेदन संवाददाता, बनियापुर. रबी फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को दिये जानेवाले डीजल अनुदान के आवेदन लेने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी गयी. उक्त आशय की जानकारी बीडीओ दीपक कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि इस मद में प्रथम किस्त के तहत लगभग 27 लाख […]
अनुदान के लिए जमा कराया गया आवेदन संवाददाता, बनियापुर. रबी फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को दिये जानेवाले डीजल अनुदान के आवेदन लेने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी गयी. उक्त आशय की जानकारी बीडीओ दीपक कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि इस मद में प्रथम किस्त के तहत लगभग 27 लाख रुपये का आवंटन प्रखंड के लिए हुआ है. आवेदन जमा होने के साथ ही आवश्यक प्रक्रिया पूरा करते हुए अनुदान राशि का वितरण प्रारंभ किया जायेगा. प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरयू रवि दास ने बताया कि भरे हुए आवेदन के साथ किसानों को अधिकृत पेट्रोल पंप से खरीदे गये डीजल का कैश मेमो, जमीन की लगान रसीद तथा किसान के फोटो के साथ जमा करना है. इसके आधार पर जांचोपरांत किसानों की सूची तैयार कर अनुदान का लाभ दिया जायेगा. तीन सौ रुपया प्रति एकड़ की दर से किसानों के बीच तीन बार सिंचाई के लिए अनुदान राशि दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










