हिंसक झड़प मामले में दो पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Published at :14 Dec 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
हिंसक झड़प मामले में दो पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

हिंसक झड़प मामले में दो पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी संवाददाता, बनियापुर. थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा गांव में गत रविवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जम कर मारपीट में दोनों पक्षों द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा ढाई दर्जन लोगों को नामजद किया है. प्रथम पक्ष के प्रदुमन कुमार […]

विज्ञापन

हिंसक झड़प मामले में दो पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी संवाददाता, बनियापुर. थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा गांव में गत रविवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जम कर मारपीट में दोनों पक्षों द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा ढाई दर्जन लोगों को नामजद किया है. प्रथम पक्ष के प्रदुमन कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में अजय राय, विजय राय, कमलेश राय, बलिस्टर राय, शिव कुमार राय सहित डेढ दर्जन लोगों को नामजद कर बताया है कि उक्त नामजदों ने दरवाजे पर पहुंच मारपीट कर 47 हजार रुपये नकद एवं बाइक, चापाकल सहित हजारों रुपये मूल्य के सामान को तोड़-फोड़ कर नष्ट कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के विजय कुमार राय ने प्राथमिकी दर्ज करा प्रह्लाद सिंह, शिवसागर सिंह, भोला सिंह, राकेश सिंह, अजय कुमार सिंह सहित एक दर्जन लोगों को नामजद कर मारपीट करने तथा गले में पहने सोने की चेन तथा पॉकेट में रखे पांच हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मारपीट में शामिल शिवजी राय एवं शिव कुमार राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन