17 को होनेवाली जिप की बैठक को ले तैयारी जोरों पर

Published at :14 Dec 2015 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
17 को होनेवाली जिप की बैठक को ले तैयारी जोरों पर

17 को होनेवाली जिप की बैठक को ले तैयारी जोरों पर संवाददाता, छपरा (सदर). सारण जिला पर्षद की सामान्य बैठक 17 दिसंबर को होनेवाली है. इसे लेकर जिला पर्षद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी रविकांत तिवारी के द्वारा जिला पर्षद अध्यक्ष के निर्देश पर बैठक बुलायी गयी है. लगभग 10 माह के बाद होनेवाली […]

विज्ञापन

17 को होनेवाली जिप की बैठक को ले तैयारी जोरों पर संवाददाता, छपरा (सदर). सारण जिला पर्षद की सामान्य बैठक 17 दिसंबर को होनेवाली है. इसे लेकर जिला पर्षद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी रविकांत तिवारी के द्वारा जिला पर्षद अध्यक्ष के निर्देश पर बैठक बुलायी गयी है. लगभग 10 माह के बाद होनेवाली जिला पर्षद की बैठक में सरकार विभिन्न विभाग यथा कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, जिला कल्याण आदि तमाम जिला स्तर के पदाधिकारियों को बैठक में शामिल विभागीय प्रगति रिपोर्ट लेकर आने के लिए निर्देशित किया गया है. हालांकि इस बैठक में जिला पर्षद के भी कई अहम समस्याओं एवं जिला पर्षद की संपत्ति व आय बढ़ाये जाने को लेकर जोरदार बैठक होनेवाली है. यह बैठक पंचायती राज व्यवस्था के तहत मार्च से अप्रैल में होनेवाले चुनाव को लेकर अंतिम बैठक ही मानी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन