फरार अपराधियों को पकड़ और इनाम पायें

फरार अपराधियों को पकड़ और इनाम पायेंबैठक में एसपी ने पुलिस अधिकारियों को दिये निर्देश 10 वर्षों में चार्जशीटेड अपराधियों पर कसेगा शिकंजा संवाददाता, छपरा (सारण) 10 वर्षों के अंदर चार्जशीटेड अपराधियों पर शिकंजा कसेगा. इसके लिए एसपी सत्यवीर सिंह ने रविवार को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. एसपी ने […]
फरार अपराधियों को पकड़ और इनाम पायेंबैठक में एसपी ने पुलिस अधिकारियों को दिये निर्देश 10 वर्षों में चार्जशीटेड अपराधियों पर कसेगा शिकंजा संवाददाता, छपरा (सारण) 10 वर्षों के अंदर चार्जशीटेड अपराधियों पर शिकंजा कसेगा. इसके लिए एसपी सत्यवीर सिंह ने रविवार को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. एसपी ने एक सप्ताह के अंदर वैसे अपराधियों के खिलाफ दागी प्रस्ताव समर्पित करने का फरमान जारी किया है जो 10 वर्षों के अंदर चार्ज शीटेड है. साथ ही अपहरण, लूट, हत्या, डकैती जैसे संगीन मामलों में 10 वर्षों के अंदर चार्जशीटेड अपराधियों के आपराधिक इतिहास तैयार करने का निर्देश दिया है. इस अवधि में फरार घोषित कर चार्जशीटेड अपराधियों के खिलाफ इनाम की घोषणा की जायेगी और उसे पकड़ने वालों को पुरस्कृत किया जायेगा. बैंकर्स के साथ करें बैठकएसपी ने डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों को चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया. बैंक शाखा परिसर की सुरक्षा, एटीएम काउंटर की सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करें और मानव के अनुरूप सुरक्षा उपाय करने की हिदायत दी. कैश वान की सुरक्षा के लिए उसके आगे-पीछे सीसी टीवी कैमरा लगाने, बैंकों में सीसी टीवी कैमरा को हर हाल में चालू रखने, बैंकों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, एटीएम काउंटरों के सीसी टीवी कैमरा को दुरुस्त कराने, सुरक्षा गार्ड हमेशा तैनात रखने का निर्देश दिया गया. लापरवाह पदाधिकारियों को लगायी फटकारअपराध नियंत्रण और अपराधियों को गिरफ्तार करने के मामले में लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने कड़ी फटकार लगायी और भविष्य में लापरवाही बरतने पर दंडित करने की चेतावनी दी. उन्होंने बेहतर कार्य करनेवालों की सराहना भी की. एसपी ने कहा कि लंबित कांडों का निष्पादन, कोर्ट परिवाद का निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी, कुर्की वारंट का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर करें. जनता दरबार में संबंधित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने, थाने में साप्ताहिक जनता दरबार लगाने, थाने में विजिटर डायरी मेंटेन करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










