पशुपालकों के बीच हुई प्रतियोगिता

Published at :13 Dec 2015 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
पशुपालकों के बीच हुई प्रतियोगिता

पशुपालकों के बीच हुई प्रतियोगिता सोनपुर. विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में पशुपालन विभाग द्वारा लगाये गये पशुपालन मंडप में किसानों के बीच पशुपालन से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें वैशाली के वसीक अहमद हाशमी को प्रथम पुरस्कार, सारण शीतलपुर के अनुराग कुमार को द्वितीय पुरस्कार एवं वैशाली राजापकड़ के सतीश कुमार […]

विज्ञापन

पशुपालकों के बीच हुई प्रतियोगिता सोनपुर. विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में पशुपालन विभाग द्वारा लगाये गये पशुपालन मंडप में किसानों के बीच पशुपालन से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें वैशाली के वसीक अहमद हाशमी को प्रथम पुरस्कार, सारण शीतलपुर के अनुराग कुमार को द्वितीय पुरस्कार एवं वैशाली राजापकड़ के सतीश कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया. सहायक निदेशक पशुपालन, सूचना आयोग प्रसार, पटना डॉ दिवाकर प्रसाद एवं विभाग के पशु चिकित्सक डॉ सैयद इमाम, डॉ मनोज कश्यप, डॉ उदय दत्त, डॉ दिलीप कुमार प्रसाद आदि लोग मौजूद थे. इन विशेषज्ञों के द्वारा पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान एवं बटेर पालन पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए उसके महत्व की जानकारी दी गयी. पशुपालन से संबंधित पुस्तिकाओं का भी वितरण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन