अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं : न्यायमूर्ति

Published at :13 Dec 2015 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं : न्यायमूर्ति

अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं : न्यायमूर्तिछपरा. शिक्षा ही उन्नति का मार्ग है, शिक्षित व्यक्ति ही समाज का विकास कर सकता है. इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को आवश्यक रूप से पढ़ाएं. उक्त बातें गड़खा के धनौरा स्थित गगनदेव नारायण सिंह उच्च विद्यालय में छात्रों के पुरस्कार सह कंबल वितरण समारोह में न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह […]

विज्ञापन

अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं : न्यायमूर्तिछपरा. शिक्षा ही उन्नति का मार्ग है, शिक्षित व्यक्ति ही समाज का विकास कर सकता है. इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को आवश्यक रूप से पढ़ाएं. उक्त बातें गड़खा के धनौरा स्थित गगनदेव नारायण सिंह उच्च विद्यालय में छात्रों के पुरस्कार सह कंबल वितरण समारोह में न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने कहीं. कार्यक्रम का आयोजन स्व राधेश्याम सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्व सीता सिंह की स्मृति में किया गया. मौके पर बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के दो टॉपर्स को प्रमाण पत्र एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा लगभग 200 कमजोर वर्ग के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. वितरण समारोह में हाईकोर्ट के जज अश्विनी कुमार सिंह, चक्रधारी सिंह, अंजना बीबी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश तिवारी, विजयानंद तिवारी, राधेश्याम शुक्ला, सतीशचंद्र श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ जयराम सिंह, यशवंत सिंह, डॉ गणेश सिंह, इ महेश प्रसाद सिंह, पवन सिंह, शिवनाथ सिंह, सरपंच हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन