मानव की सेवा के लिए रक्तदान महत्वपूर्ण: डॉ शंभूनाथ

मानव की सेवा के लिए रक्तदान महत्वपूर्ण: डॉ शंभूनाथ छपरा (सारण). रक्त दान सबसे बड़ा दान है. पीडि़त मानव की सेवा के लिए यह सराहनीय कदम है. उक्त बातें सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंभूनाथ सिंह ने एचडीएफसी बैंक शाखा में आयोजित रक्तदान शिविर का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाअन करते हुए शुक्रवार को कही. उन्होंने […]
मानव की सेवा के लिए रक्तदान महत्वपूर्ण: डॉ शंभूनाथ छपरा (सारण). रक्त दान सबसे बड़ा दान है. पीडि़त मानव की सेवा के लिए यह सराहनीय कदम है. उक्त बातें सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंभूनाथ सिंह ने एचडीएफसी बैंक शाखा में आयोजित रक्तदान शिविर का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाअन करते हुए शुक्रवार को कही. उन्होंने कहा कि 18 से 55 वर्ष का कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है. बैंककर्मियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि यह समाज के लोगो के लिए प्रेरणादायक है. उन्हांेने कहा कि समाज के लोगों के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान दान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के तुरंत बाद नया रक्त शरीर में तैयार हो जाता है और शरीर के स्वस्थ्य रहने के लिए भी रक्तदान करना जरूरी है. इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मिलिंद मधुकर ने कहा कि एचडीएफसी बैंक की सभी शाखाओं में पूरे दुनिया में रक्तदान का आयोजन एक साथ किया जा रहा है. जिसमें सारण जिले की भागीदारी काफी महत्वपूर्ण है. उन्हांेने कहा कि रक्तदान करने के लिए बैंककर्मी बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं. इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद बल्ड बैंक कर्मी मनोज कुमार, शिवनारायण साह, धर्मवीर कुमार, रामराज के अलावा बैंककर्मी प्रकाश भारती, क्षत्रपाल सिंह, चंदन कुमार, पिन्टू कुमार आदि ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










