कलशयात्रा से शुरू हुई भागवत कथा

Published at :11 Dec 2015 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
कलशयात्रा से शुरू हुई भागवत कथा

कलशयात्रा से शुरू हुई भागवत कथा नोट: फोटो नंबर 11 सी.एच.पी 13 है कैप्सन होगा- कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु छपरा. दहियावां स्थित उमानाथ के मंदिर में आयोजित भागवत कथा के लिए शुक्रवार को कलशयात्रा निकाली गयी़ हाथी-घोड़े, बग्घी, रथ, गाजे-बाजे व विभिन्न झांकियों से सुसज्जित कलया यात्रा जब प्रमुख मार्गों से गुजरा तो पूरे […]

विज्ञापन

कलशयात्रा से शुरू हुई भागवत कथा नोट: फोटो नंबर 11 सी.एच.पी 13 है कैप्सन होगा- कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु छपरा. दहियावां स्थित उमानाथ के मंदिर में आयोजित भागवत कथा के लिए शुक्रवार को कलशयात्रा निकाली गयी़ हाथी-घोड़े, बग्घी, रथ, गाजे-बाजे व विभिन्न झांकियों से सुसज्जित कलया यात्रा जब प्रमुख मार्गों से गुजरा तो पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो उठा. लोगों ने श्रद्धा व उत्साह के साथ कलश यात्रा में शामिल महिलाओं व संतों का अभिवादन किया व आर्शीवाद प्राप्त किया. राधे-राधे का जाब करती महिलाएं सिर पर कलश लिए मनोरम व मनमोहक दृश्य पैदा कर रही थी. कलश यात्रा के साथ मुख्य यजमान जयराम सिंह सपत्नीक चल रहे थे तो विभिन्न बग्घियों पर कथावाचक त्रिडंडी स्वामी गोपालाचार्य जी वृंदावन से आये पुरुषोत्तमाचार्य जी, आचार्य रंगनाथ तिवारी, आचार्य श्याम सुंदर मिश्र, हरिओम त्रिपाठी, निर्मल जी, भुपेंद्र जी समेत मथुरा व काशी से आये आचार्य शामिल थे. शोभायात्रा के संचालन में संस्थापक अरुण पुरोहित, परशुराम राय, मदन मोहन सिंह, राजकुमार राय, अवधेश्वर सहाय, नारायण राय, राजेश गुप्ता, अमित मनु पांडेय, विभूति नारायण शर्मा आदि ने सक्रिय सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन