रश्तिेदार बनकर पूर्व सैनिक से 10 हजार की ठगी

Published at :11 Dec 2015 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
रश्तिेदार बनकर पूर्व सैनिक से 10 हजार की ठगी

रिश्तेदार बनकर पूर्व सैनिक से 10 हजार की ठगी छपरा (सारण)़ रिश्तेदार बनकर एक ठग ने पहले मिठाई खिलायी, फिर पूर्व सैनिक से 10 हजार रुपये ठग लिये़ घटना शुक्रवार की है. जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के नरांव गांव के निवासी पूर्व सैनिक चंद्रदेव ठाकुर भारती स्टेट बैंक के बाजार की शाखा में […]

विज्ञापन

रिश्तेदार बनकर पूर्व सैनिक से 10 हजार की ठगी छपरा (सारण)़ रिश्तेदार बनकर एक ठग ने पहले मिठाई खिलायी, फिर पूर्व सैनिक से 10 हजार रुपये ठग लिये़ घटना शुक्रवार की है. जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के नरांव गांव के निवासी पूर्व सैनिक चंद्रदेव ठाकुर भारती स्टेट बैंक के बाजार की शाखा में पेंशन की राशि निकाली और वह निकले़ इसके बाद एक व्यक्ति ने उनका अभिवादन किया और वह अपने को उनकी बहू का मामा बताया़ हाल-चाल पूछने के बाद मिठाई की दुकान में ले गया. उन्हें मिठाई खिलायी और अपने घर चलने के लिए कहा. रास्ते में उसने कहा कि कोर्ट का काम निबटा कर चलते हैं. उसने पूर्व सैनिक से 10 हजार रुपये मांगे और कहा कि वापस आने पर लौटा देंगे़ साथ ही एक पुराना बैग रखने को दिया़ लेकिन, वह नहीं लौटा़ इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत नगर थाने में की़ नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार के सामने बैग खोलने पर उसमें पुराना बोरा निकला. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन