डेढ़ माह से टूटा है स्कूल का गेट

डेढ़ माह से टूटा है स्कूल का गेट नगरा. बीबी राम प्लस टू विद्यालय नगरा का मुख्य गेट लगभग डेढ़ माह से टूटा हुआ है. इससे विद्यालय की संपत्ति असुरक्षित माना जा रहा है. विधानसभा चुाव के दौरान बीएसएफ की टीम को रहने की व्यवस्था विद्यालय में की गयी थी, जिससे वाहन से यह गेट […]
डेढ़ माह से टूटा है स्कूल का गेट नगरा. बीबी राम प्लस टू विद्यालय नगरा का मुख्य गेट लगभग डेढ़ माह से टूटा हुआ है. इससे विद्यालय की संपत्ति असुरक्षित माना जा रहा है. विधानसभा चुाव के दौरान बीएसएफ की टीम को रहने की व्यवस्था विद्यालय में की गयी थी, जिससे वाहन से यह गेट टूट गया है. वहीं इस विद्यालय में 2500 छात्र-छात्राओं का नामांकन है. जिससे पठन-पाठन संबंधित संपत्ति विद्यालय के भवन में है जो असुरक्षित माना जा रहा है. चुनाव के डेढ़ माह बीतने के बाद भी विद्यालय समिति तथा प्रशासन द्वारा गेट की मरम्मत कराना उचित नहीं समझा, जिससे क्षेत्र के अभिभावकों में आक्रोश है. इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. सबीर अंसारी ने बताया कि मुख्य द्वार के निर्माण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है और स्थानीय विधायक से भी इसकी जानकारी दे दी गयी है. मुख्य द्वार की निर्माण शीघ्र ही करा ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










