थियेटर पर भारी पड़ रहे लोकगीत व लोक नृत्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Dec 2015 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

दिघवारा/सोनपुर. मुख्य पंडाल में आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों में रिकाॅर्डिंग डांस दर्शकों को झूमाते हैं, तो विभिन्न राज्यों के कलकारों के लोक व भाव नृत्य दर्शकों को हंसते-हंसते लोट-पोट कर देते हैं. थियेटरों में ‘प्रेम रतन धन पायो’ के साथ सत्यम शिवम सुंदरम के भाव नृत्य को परोस कर कलाकार दर्शकों की तालियां बटोरते हैं. मेले […]
विज्ञापन
दिघवारा/सोनपुर. मुख्य पंडाल में आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों में रिकाॅर्डिंग डांस दर्शकों को झूमाते हैं, तो विभिन्न राज्यों के कलकारों के लोक व भाव नृत्य दर्शकों को हंसते-हंसते लोट-पोट कर देते हैं. थियेटरों में ‘प्रेम रतन धन पायो’ के साथ सत्यम शिवम सुंदरम के भाव नृत्य को परोस कर कलाकार दर्शकों की तालियां बटोरते हैं.
मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयीं प्रदर्शनियाें में दर्शनार्थियों की अज्ञानता को दूर करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विधि, उद्देश्य व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाता है, तो वहीं अनगिनत जगहों पर बैठे पंडितों के सामने जुटनेवाली भीड़ में शामिल लोग तोते से अपना भाग्य जानने की होड़ में दिखते हैं. ऐसे अज्ञानी लोगों को मनमाफिक बात कर पंडितजी खूब दक्षिणा ऐंठ कर इनकी अज्ञानता का लाभ उठाते हैं. पारंपरिक विचार के सोचवाले लोगों का आज भी मानना है कि तोते की कही बातें शत-प्रतिशत सफल होती हैं.
मेले में बाइक व कारों की कई कंपनियों की प्रर्दशनियां लगी हैं, जहां वाहनों की बिक्री का रजिस्ट्रेशन भी खूब हो रहा है, तो दूसरी तरफ चिड़िया बाजार के समीप लगीं दुकानों में दर्शनार्थी घरेलू उपयोग के सामान खरीदते नजर आते हैं. मेले में सूई से लेकर तलवार तक बिक रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










