नगर पंचायत की बैठक में लिये गये कई नर्णिय

Published at :10 Dec 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत की बैठक में लिये गये कई नर्णिय

नगर पंचायत की बैठक में लिये गये कई निर्णय एकमा. नगर पंचायत की बैठक मुख्य पार्षद रीता देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें पूर्व से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में नगर की सफाई, नाले और शौचालय का निर्माण, पेयजल की ठीक करने की चर्चा की गयी. बहस में पार्षद जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र […]

विज्ञापन

नगर पंचायत की बैठक में लिये गये कई निर्णय एकमा. नगर पंचायत की बैठक मुख्य पार्षद रीता देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें पूर्व से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में नगर की सफाई, नाले और शौचालय का निर्माण, पेयजल की ठीक करने की चर्चा की गयी. बहस में पार्षद जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, जयप्रकाश शर्मा, मनोज गिरि, पूनम देवी मिथलेश सिंह, परशुराम महतो, व्यास मांझी, मो. अन्नास, गीता देवी, कौशल्या देवी, रिंकी देवी, हरेंद्र राम समेत अन्य सदस्यों ने नगर पंचायत में मच्छरों के बचाव के लिए फॉगिंग करने तथा रोशनी से वंचित क्षेत्रों में वेपर लाइट लगाने की मांग की. धन्यवाद ज्ञापन उपमुख्य पार्षद रिंकी देवी ने किया. इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, सिटी मैनेजर, मनोज कुमार भारती, जेइ लालू प्रसाद, बबलू कुमार, बीएओ अनिल कुमार के अलावा कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में शामिल नहीं होनेवाले पदाधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन