राजद विधायक कोर्ट में हुए उपस्थित

राजद विधायक कोर्ट में हुए उपस्थित अंगरक्षक की हत्या के मामले में थी तारीख छपरा (कोर्ट) : मशरक प्रखंड परिसर में निजी अंगरक्षक की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में अभियुक्त बनाये गये बनियापुर के राजद विधायक अपने सह अभियुक्त भतीजे सुधीर के साथ कोर्ट में उपस्थित हुए. गुरुवार को अपर […]
राजद विधायक कोर्ट में हुए उपस्थित अंगरक्षक की हत्या के मामले में थी तारीख
छपरा (कोर्ट) : मशरक प्रखंड परिसर में निजी अंगरक्षक की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में अभियुक्त बनाये गये बनियापुर के राजद विधायक अपने सह अभियुक्त भतीजे सुधीर के साथ कोर्ट में उपस्थित हुए. गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम अशोक कुमार गुप्ता के न्यायालय में राजद विधायक केदारनाथ सिंह और सुधीर कुमार सिंह उपस्थित हुए.
कोर्ट द्वारा निर्धारित की गयी तिथि को दोनों प्रस्तुत हुए और अपनी हाजिरी देने के उपरांत कोर्ट से चले गये. वहीं, इस मामले में बचाव पक्ष और अभियोजन द्वारा अलग-अलग आवेदन भी दिये गये हैं, जिन्हें न्यायालय द्वारा विचार के लिए अभिलेख पर रखा गया है. वहीं, इस मामले में उपस्थिति की अगली तारीख चार जनवरी निर्धारित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










