वन विभाग ने दिया दो लाख का मुआवजा

वन विभाग ने दिया दो लाख का मुआवजा मामला जंगली सूअर के काटने से हुई मौत काछपरा (सारण) : जंगली सूअर के काटने से एक खेतिहर मजदूर की हुई मौत के मामले में वन विभाग द्वारा दो लाख रुपये का मुआवजा उसके आश्रित को गुरुवार को दिया गया. पहली बार सरकार के द्वारा इस तरह […]
वन विभाग ने दिया दो लाख का मुआवजा मामला जंगली सूअर के काटने से हुई मौत काछपरा
(सारण) : जंगली सूअर के काटने से एक खेतिहर मजदूर की हुई मौत के मामले में वन विभाग द्वारा दो लाख रुपये का मुआवजा उसके आश्रित को गुरुवार को दिया गया. पहली बार सरकार के द्वारा इस तरह के मामले में मुआवजा का भुगतान किया गया है. मुआवजा राशि का ड्राफ्ट मशरक के वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद निराला के द्वारा प्रदान किया गया.
उन्होंने बताया कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव का निवासी कामेश्वर महतो खेत में काम कर रहा था, इसी दौरान 16 अप्रैल, 2015 को जंगली सूअर ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल अवस्था में परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी.
परिजनों द्वारा मुआवजा के लिए दावा किया गया था. उन्होंने बताया कि यह पहला मामला है, जब जंगली सूअर के काटने से हुई मौत के आलोक में मुआवजे का भुगतान वन विभाग द्वारा किया गया है. मुआवजा के लिए लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट मृतक की पत्नी कलावती देवी को दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










