टेंपो पलटने से महिला समेत आधा दर्जन घायल

Published at :10 Dec 2015 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
टेंपो पलटने से महिला समेत आधा दर्जन घायल

टेंपो पलटने से महिला समेत आधा दर्जन घायल छपरा (सारण). छपरा-मांझी मुख्य मार्ग पर भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर स्थित पीएन सिंह डिग्री कॉलेज के समीप टेंपो के पलटने से बुधवार को एक महिला समेत आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. बताया […]

विज्ञापन

टेंपो पलटने से महिला समेत आधा दर्जन घायल छपरा (सारण). छपरा-मांझी मुख्य मार्ग पर भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर स्थित पीएन सिंह डिग्री कॉलेज के समीप टेंपो के पलटने से बुधवार को एक महिला समेत आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. बताया जाता है कि मांझी से छपरा की ओर आ रहा टेंपो अचानक चालक द्वारा गति पर से नियंत्रण खो देने के कारण पलट गया. इस पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में नगर थाना क्षेत्र के दहियावां महमूदचक निवासी अवध बिहारी सिंह की पत्नी सुधा सिंह, मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के स्व. चंद्रमा भगत के पुत्र शंकर भगत आदि शामिल हैं. घायलों को राहगीरों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद टेंपो लेकर चालक फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन