आधा दर्जन बालक व बालिका खिलाड़ी खेल के दौरान हुए चोटिल

आधा दर्जन बालक व बालिका खिलाड़ी खेल के दौरान हुए चोटिल महिला चिकित्सक की कारगुजारी से घायल खिलाड़ी रही परेशान आयोजकों ने निजी वाहन से घायल खिलाड़ी को अस्पताल पहुंचाया छपरा (सदर). जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में सिविल सर्जन के द्वारा राजेंद्र स्टेडियम में व आवासन स्थल पर चार चिकित्सकों की तैनाती की […]
आधा दर्जन बालक व बालिका खिलाड़ी खेल के दौरान हुए चोटिल महिला चिकित्सक की कारगुजारी से घायल खिलाड़ी रही परेशान आयोजकों ने निजी वाहन से घायल खिलाड़ी को अस्पताल पहुंचाया छपरा (सदर). जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में सिविल सर्जन के द्वारा राजेंद्र स्टेडियम में व आवासन स्थल पर चार चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. राजेंद्र स्टेडियम में एक चिकित्सक की तैनाती की गयी है. वहीं, एक महिला चिकित्सक की तैनाती ब्रजकिशोर किंडर गार्टेन के लिए की गयी है. परंतु, जब राजेंद्र स्टेडियम में खेल के दौरान खिलाड़ियों को चोटें आती हैं, तो चिकित्सा टीम के सदस्यों की कारगुजारियां देखी जा सकती है. प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों के आधा दर्जन खिलाड़ी चोटिल हुए हैं. बुधवार की संध्या जब उत्तराखंड की बालिका टीम की कैप्टन नाव्या जख्मी हुई, तो आयोजकों द्वारा महिला चिकित्सक डॉ अमिता श्रीवास्तव को बुलाया गया. वे स्टेडियम में बुलाने पर पहुंच तो गयीं, परंतु उन्होंने यह कहते हुए उस बालिका खिलाड़ी का इलाज करने से इनकार कर दिया कि उनकी प्रतिनियुक्ति बीके केजी परिसर में हुई है, न कि राजेंद्र स्टेडियम में. इसी प्रकार संध्या सात बजे मैच के दौरान साइ टीम की एक खिलाड़ी चोटिल हुई, तो वहां विभाग की तरफ से गाड़ी नहीं थी. ऐसी स्थिति में आयोजकों द्वारा अपनी निजी गाड़ी लाकर चोटिल साइ टीम के खिलाड़ी को इलाज के लिए ले जाया गया. इससे पूर्व भी तेलंगाना आदि टीमों के खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं. ऐसी स्थिति में चिकित्सकों को लेकर आयोजन समिति के सदस्य परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










