अपर निदेशक ने निरीक्षण में बंद पाया एपीएचसी

Published at :09 Dec 2015 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
अपर निदेशक ने निरीक्षण में बंद पाया  एपीएचसी

अपर निदेशक ने निरीक्षण में बंद पाया एपीएचसी स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक ने कई अस्पतालों का किया निरीक्षणछपरा (सारण). स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ नरेश कुमार ने सदर अस्पताल समेत जिले के कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने नयागांव अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला बंद पाया. […]

विज्ञापन

अपर निदेशक ने निरीक्षण में बंद पाया एपीएचसी स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक ने कई अस्पतालों का किया निरीक्षणछपरा (सारण). स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ नरेश कुमार ने सदर अस्पताल समेत जिले के कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने नयागांव अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला बंद पाया. दिन के करीब 12 बजते अपर निदेशक जब अस्पताल पहुंचे, तो कोई भी चिकित्साकर्मी मौजूद नहीं था. अस्पताल के ओपीडी समेत सभी कार्यालय बंद पाये गये. स्थानीय लोगों ने भी चिकित्साकर्मियों के प्राय: गायब रहने की शिकायत की और कहा कि उपचार की व्यवस्था लचर बनी हुई है. इस मामले में उन्होंने काफी गंभीरता से लिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश सिविल सर्जन को दिया है. अपर निदेशक ने सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान व्यवस्था में काफी सुधार की जरूरत बतायी. मशरक से संवाददता के अनुसार अपर निदेशक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आपरेशन थियेटर में एसी लगवाने तथा सीढ़ी पर रैंप बनाये जाने का निर्देश दिया. अस्पताल का निरीक्षण करने के पश्चात उन्होंने बताया कि यहां की कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन