आभूषण दुकानों का सत्यापन शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2015 12:58 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सोना-चांदी का व्यवसाय करनेवाले व्यवसायियों के कागजात की जांच करने का निर्देश वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त ने सारण अंचल के सहायक वाणिज्य कर आयुक्त को दिया है. विभागीय निर्देश के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बिना कागजात के गलत ढंग से आभूषण का […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सोना-चांदी का व्यवसाय करनेवाले व्यवसायियों के कागजात की जांच करने का निर्देश वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त ने सारण अंचल के सहायक वाणिज्य कर आयुक्त को दिया है. विभागीय निर्देश के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बिना कागजात के गलत ढंग से आभूषण का व्यवसाय करनेवाले आभूषण व्यवसायियों में हड़कंप है. सहायक वाणिज्य कर आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि विभागीय आयुक्त के निर्देश पर ही अब तक पांच-छह दुकानों का सत्यापन किया जा चुका है.
शेष आभूषण व्यवसायियों के प्रतिष्ठान के कागजात की जांच के लिए वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारी अनिल कुमार आदि के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्र में भी चलेगा. नियम के विरुद्ध आभूषण व्यवसाय करनेवाले ऐसे व्यवसायियों के खिलाफ वाणिज्य कर के प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
उधर, वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त के निर्देश के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक आभूषण का व्यवसाय करनेवाले अधिकतर व्यवसायियों में हड़कंप है. जानकारी के अनुसार, जिले में 50 से 55 फीसदी दुकानदारों के द्वारा ही वाणिज्य कर विभाग से लाइसेंस लेकर और विधिवत टैक्स का भुगतान सरकार को किया जाता है. शेष व्यवसायी खास कर ग्रामीण क्षेत्रों में वाणिज्य कर के प्रावधानों को धता बता रहे हैं, जिससे सरकार को राजस्व की क्षति होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










