छत व सीढ़ी पर दी परीक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2015 12:58 AM (IST)
विज्ञापन

खूब किया मोबाइल का इस्तेमाल किताब व गेस पेपर खोल कर प्रश्नों का जवाब ढूंढ़ते नजर आये परीक्षार्थी दिघवारा : स्थानीय यदुनंदन कॉलेज परिसर में चल रही स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा के अंतिम दिन शुक्रवार को कदाचार की गंगा बही. इन दो हजार परीक्षार्थियों में ज्यादातर डुबकी लगाते नजर आये. कदाचार के इस प्रकाष्ठा […]
विज्ञापन
खूब किया मोबाइल का इस्तेमाल
किताब व गेस पेपर खोल कर प्रश्नों का जवाब ढूंढ़ते नजर आये परीक्षार्थी
दिघवारा : स्थानीय यदुनंदन कॉलेज परिसर में चल रही स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा के अंतिम दिन शुक्रवार को कदाचार की गंगा बही. इन दो हजार परीक्षार्थियों में ज्यादातर डुबकी लगाते नजर आये.
कदाचार के इस प्रकाष्ठा में किसी ने नकल कर उत्तर पुस्तिका भरने का कोई मौका नहीं गंवाया. लगभग तीन घंटे तक चली पहली पाली की इस परीक्षा में हर जगह अव्यवस्था का आलम दिखा एवं परीक्षा की गरिमा का मखौल उड़ता नजर आया.
परीक्षार्थियों से भरा नजर आया कॉलेज परिसर : परीक्षा के दरम्यान हर जगह हाउसफुल-सा नजारा दिखा. साइंस, आर्टस व गर्ल्स होस्टल ब्लॉक परीक्षार्थियों से खचाखच भरा नजर आया.
हर ब्लॉक में परीक्षार्थी बरामदे व जमीन पर बिछी दरी पर परीक्षा देते नजर आये. जिन परीक्षार्थियों को जगह नहीं मिली, उन लोगों ने जमीन पर पेपर बिछा कर ही प्रश्न पत्र को हल करना शुरू किया. जगह की कमी के कारण सैकड़ों परीक्षार्थी छत पर खुले आकाश में धूप के बीच बैठ कर सवालों का जवाब दिया. कॉलेज के दूसरे व तीसरे
तल्ले पर भी परीक्षार्थियों ने जान जोखिम में डाल कर जगह पाने का मौका नहीं गंवाया. नकल के लिए हुआ इंटरनेट का भी प्रयोग
परीक्षा के दरम्यान हर जगह कदाचार की गंगा बही एवं निफिक्र होकर परीक्षार्थी कदाचार करते नजर आये. किसी ने सामने में किताब व गेस पेपर खोल कर प्रश्नों का जवाब ढूंढ़ा, तो कोई मोबाइक के गूगल पर सवालों के ढूंढ़े गये जवाब को उत्तर पुस्तिका में लिखता नजर आया.
परीक्षा में कदाचार की बाबत पूछे जाने परकॉलेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दरम्यान क्षमता से चार गुना अधिक परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गयी. ऐसी स्थिति में नकल पर नकेल कसने का प्रयास किया गया, जो काफी नहीं दिखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










