कला-संस्कृति जीवन का अंग: शिवचंद्र

Published at :04 Dec 2015 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
कला-संस्कृति जीवन का अंग: शिवचंद्र

कला-संस्कृति जीवन का अंग: शिवचंद्रसोनपुर मेले में हरिहर क्षेत्र महोत्सव शुरू तीन दिन होगा कार्यक्रमकला संस्कृति मंत्री ने किया उद्घाटनसंवाददाता, सोनपुरविश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले में आयोजित तीन दिवसीय हरिहर क्षेत्र महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम ने किया. इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में […]

विज्ञापन

कला-संस्कृति जीवन का अंग: शिवचंद्रसोनपुर मेले में हरिहर क्षेत्र महोत्सव शुरू तीन दिन होगा कार्यक्रमकला संस्कृति मंत्री ने किया उद्घाटनसंवाददाता, सोनपुरविश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले में आयोजित तीन दिवसीय हरिहर क्षेत्र महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम ने किया. इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कला-संस्कृति जीवन का ए8क अंग है. अगर हरिहर क्षेत्र में भूमि उपलब्ध करायी जाये, तो कला-संस्कृति विभाग यहां भिखारी ठाकुर संगीत कला भवन बनाने का कार्य करेगा. कौनहारा को भी इस तरह से खूबसूरत बना देना है कि पर्यटन के रूप में विकसित हो. दुनिया भर से लोग इस क्षेत्र को देखने आये और हमलोग कह सकें कि सारे जहां से अच्छा हरिहर क्षेत्र हमारा. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने कहा कि मेले में सरकार व प्रशासन की ओर से काफी विकास के कार्य किये गये हैं. हमारी सरकार गरीबों को भूखा सोने नहीं देगी. हमारा विभाग आठ करोड़ 57 लाख लोगों तक अनाज पहुंचाने का कार्य करता है. स्वागताध्यक्ष के रूप में स्थानीय विधायक प्रो रामानुज प्रसाद, डीटीओ श्याम किशोर सिन्हा, कला संस्कृति विभाग के संयुक्त सचिव सुबोध कुमार चौधरी समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. उद्घाटन के पश्चात ओड़िशा की प्रतिभा पांडेय के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम का लोगों ने आनंद उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन