कड़ाके की ठंड में सजगता से कार्य करेंगे लोको पायलट

कड़ाके की ठंड में सजगता से कार्य करेंगे लोको पायलट पूर्व मध्य रेलवे महिला संगठन ने की चाय की व्यवस्था सोनपुर (सारण). कड़ाके की ठंड में भी लोको पायलट तथा सहायक लोको पायलट मुस्तैदी से कार्य करेंगे. इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने सार्थक पहल की है. सोनपुर स्टेशन पर लोको पायलटों […]
कड़ाके की ठंड में सजगता से कार्य करेंगे लोको पायलट पूर्व मध्य रेलवे महिला संगठन ने की चाय की व्यवस्था सोनपुर (सारण). कड़ाके की ठंड में भी लोको पायलट तथा सहायक लोको पायलट मुस्तैदी से कार्य करेंगे. इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने सार्थक पहल की है. सोनपुर स्टेशन पर लोको पायलटों तथा सहायक लोको पायलटों को संगठन की ओर से चाय पिलाने का प्रबंध किया गया है. इसकी शुरुआत शुक्रवार को की गयी. अध्यक्ष अनुपम अग्रवाल ने इसका उद्घाटन किया और कहा कि लोको पायलट तथा सहायक लोको पायलट अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन मुस्तैदी के साथ करते हैं और इस दौरान वह काफी सजग होकर कार्य करें, इसके लिए उन्हें चाय पिलाने का प्रबंध किया गया है. इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष रेणु मिश्रा, सचिव डॉ नीतू नवगीत, मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक आरपी मिश्रा, मंडल यांत्रिक अभियंता नितिन कुमार, संगठन की सह सचिव शालिनी भूषण समेत अन्य मौजूद थे. इसकी जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप कुमार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










