स्किल डेवलपमेंट का संगम स्थल बना सोनपुर मेला

Published at :04 Dec 2015 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
स्किल डेवलपमेंट का संगम स्थल बना सोनपुर मेला

स्किल डेवलपमेंट का संगम स्थल बना सोनपुर मेला शॉर्ट टर्म कोर्स कर रहे हैं युवक-युवतियांकेंद्रीय मंत्री रूडी के अनूठे प्रयोग से हो रहे हैं लाभान्वितआज रूडी करेंगे मुआयनानोट: फोटो नंबर 4 सी.एच.पी 11 है कैप्सन होगा- कौशल विकास की प्रदर्शनी में ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण लेती युवतियां संवाददाता, सोनपुरविश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले को जहां धर्म-कर्म, […]

विज्ञापन

स्किल डेवलपमेंट का संगम स्थल बना सोनपुर मेला शॉर्ट टर्म कोर्स कर रहे हैं युवक-युवतियांकेंद्रीय मंत्री रूडी के अनूठे प्रयोग से हो रहे हैं लाभान्वितआज रूडी करेंगे मुआयनानोट: फोटो नंबर 4 सी.एच.पी 11 है कैप्सन होगा- कौशल विकास की प्रदर्शनी में ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण लेती युवतियां संवाददाता, सोनपुरविश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले को जहां धर्म-कर्म, संस्कृति व परंपरा के नजरिये से देखा जाता है. वहीं, अब उसे रोजगार से जोड़ कर भी देखा जायेगा. यह अनूठा प्रयोग किया है सारण के सांसद व केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने. उन्होंने मेले को अपार ह्यूमन रिसोर्स के समागम स्थल के रूप में देखते हुए उसे स्किल डेवलपमेंट का स्पॉट बनाने के अभिनव सोच को सरजमीन पर उतारा है. चूंकि मेला मात्र एक माह के लिए ही आयोजित होता है, अत: इस अल्प अवधि में कौशल विकास के शॉर्ट टर्म कोर्स में युवक-युवतियों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम यहां शुरू किया गया है, ताकि मेला समाप्त होते-होते वे रोजगार पाने लायक गुणों से लैस हो सकें. आठ ट्रेडों में चल रहा है प्रशिक्षणमेला परिसर में मंत्रालय की ओर से कौशल विकास केंद्र का संचालन सफलता पूर्वक किया जा रहा है. कुल आठ ट्रेडों में लगभग तीन सौ युवक -युवतियां यहां प्रशिक्षण पा रहे हैं. प्रशिक्षण का मुआयना सांसद संचालन समिति ने कर अपने संतोष का इजहार किया है. वहीं, शनिवार को स्वयं मंत्री श्री रूडी इसका मुआयना करेंगे. उनके आगमन पर जहां कुछ अन्य नये ट्रेडों की शुरुआत होगी, वहीं ट्रेंड युवक-युवतियों को स्वरोजगार या विभिन्न संस्थानों में प्लेसमेंट से लेकर आगे के कार्यक्रम को नियमित करने की संभावना व योजना पर भी विचार-विमर्श किया जायेगा. संचालक राजीव मुनमुन ने बताया कि कम्युनिटी पुलिस से जुड़े युवक -युवतियों के मेला संचालन में नि:शुल्क व सेवा भाव से योगदान से प्रभावित होकर उन्हें उपहार व पुरस्कार स्वरूप रोजगार से जोड़ने की योजना पर अमल के रूप में कौशल विकास की यहां प्रशिक्षणशाला सामने आयी. प्रशिक्षण में एसपीओ को तो प्राथमिकता दी ही गयी है, अन्य छात्र-छात्राअों को भी प्रवेश दिया गया है. इस प्रशिक्षण के माध्यम से मेला अवधि के बाद बिछड़ जाने वाले या संपर्क में नहीं रहनेवाले युवक-युवती एक नेटवर्क से जुड़ कर एक युवा संगठन व शक्ति का निर्माण कर सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन