ePaper

पुलिस ने 178 लीटर देसी व 3.63 लीटर अंग्रेजी शराब की बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 04 Jan 2026 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने 178 लीटर देसी व 3.63 लीटर अंग्रेजी शराब की बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

नये साल की शुरुआत में सोनपुर थाना पुलिस ने शराब कारोबार के विरुद्ध बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है.

विज्ञापन

सोनपुर. नये साल की शुरुआत में सोनपुर थाना पुलिस ने शराब कारोबार के विरुद्ध बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि छह अन्य तस्कर पुलिस वाहन को आते देख फरार होने में सफल रहे. फरार आरोपितों की पहचान कर ली गयी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनपुर थाना पुलिस गश्ती के दौरान भ्रमणशील थी. इसी क्रम में गश्ती दल के पदाधिकारी को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गोला बाजार परवेजा नहर के पास शराब का भंडारण कर उसकी खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए पदाधिकारी ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल के साथ विशेष टीम गठित की गयी. पुलिस टीम जैसे ही बताये गये स्थल पर पहुंची, पुलिस वाहन को देखकर नहर के रास्ते छह व्यक्ति फरार हो गये, जबकि तीन तस्करों को मौके से धर दबोचा गया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान बबलू कुमार उर्फ लीची, विजय कुमार और सतीश कुमार, सभी निवासी गोला बाजार परवेजा नहर, थाना सोनपुर के रूप में की गयी है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 178 लीटर देसी शराब एवं 3.63 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. थाना अध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि शराब का भंडारण, खरीद-बिक्री एवं सेवन बिहार में पूर्णतः प्रतिबंधित और दंडनीय अपराध है. इस अवैध गतिविधि में संलिप्त पाये जाने वालों के विरुद्ध किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन