सारण में विषाक्त भोजन खाने से दंपती की मौत

Published at :30 Dec 2014 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
सारण में विषाक्त भोजन खाने से दंपती की मौत

जलालपुर (सारण) : कोपा थाना क्षेत्र के पचरूखी गांव में विषाक्त भोजन से एक दंपती की मौत हो गयी, वहीं पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है. पुत्र को पीएमसीएच रेफर किया गया है. दंपती की मौत की जानकारी लोगों को सोमवार की सुबह तब हुई, जब दोनों ने दरवाजा नहीं खोला. अनहोनी की आशंका […]

विज्ञापन
जलालपुर (सारण) : कोपा थाना क्षेत्र के पचरूखी गांव में विषाक्त भोजन से एक दंपती की मौत हो गयी, वहीं पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है. पुत्र को पीएमसीएच रेफर किया गया है. दंपती की मौत की जानकारी लोगों को सोमवार की सुबह तब हुई, जब दोनों ने दरवाजा नहीं खोला. अनहोनी की आशंका से ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा, तो दंपती को मृत पाया.
वहीं, पुत्र श्याम सुंदर सिंह अचेत अवस्था में मिला. बताया जाता है कि शनिवार को वीरेंद्र सिंह ने अपने खेत में लगे धनिया व लहसुन पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया था. उसी खेत से रविवार की शाम धनिया व लहसुन के पत्ते की चटनी बना कर पति-पत्नी व पुत्र ने खाना के साथ खाया और रात में सो गये. सुबह ग्रामीणों ने वीरेंद्र सिंह (50 वर्ष) तथा पत्नी इंदू देवी (44 वर्ष) को मृत पाया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोपा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन