अपराधियों ने दो दशकों में चार थानाध्यक्षों को बनाया निशाना

Published at :23 Dec 2014 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने दो दशकों में चार थानाध्यक्षों को बनाया निशाना

छपरा (सारण) : भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा छपरा से श्याम कौरिया शाखा में 2.5 करोड़ रुपये ट्रांजिट मनी ले जायी जा रही थी, जिसे लूटने के लिए पहले से अपराधी घात लगा कर श्याम कौड़िया ढाले के समीप खड़े थे. थानाध्यक्ष बैंक शाखा से जांच कर जब वापस लौट रहे थे, तभी ढाले […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा छपरा से श्याम कौरिया शाखा में 2.5 करोड़ रुपये ट्रांजिट मनी ले जायी जा रही थी, जिसे लूटने के लिए पहले से अपराधी घात लगा कर श्याम कौड़िया ढाले के समीप खड़े थे. थानाध्यक्ष बैंक शाखा से जांच कर जब वापस लौट रहे थे, तभी ढाले के समीप खड़े तीनों अपराधियों को देख कर उन्हें आशंका हुई, जिस पर वे अपनी गाड़ी रुकवा कर उतरे और पूछताछ करने लगे. थानाध्यक्ष ने जैसे ही एक अपराधी का बॉडी सर्च करने का प्रयास किया. तभी दूसरे अपराधी ने थानाध्यक्ष के सीने में तीन गोलियां उतार दीं.
और थानाध्यक्ष गिर कर छटपटाने लगे जिसके बाद अपराधियों ने उनका सर्विस रिवाल्वर निकाल लिया. यरिंग के पास छिप कर बचायी जान
थानाध्यक्ष को अपनी गाड़ी में साथ लेकर आ रहे डॉ प्रतीक सिंह को भी अपराधियों ने निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी स्टेयरिंग के पास छिप गये, जिसके बाद वहां से अपराधी निकल गये. थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने थाने का वाहन नहीं रहने के कारण डॉ प्रतीक से कोई वाहन भेजने के लिए अनुरोध किया था, लेकिन चालक नहीं रहने के कारण डॉ प्रतीक अपनी कार लेकर स्वयं पहुंच गये. उसी कार से थानाध्यक्ष बैंक में जांच करने और लूट की योजना को विफल करने के लिए निकल पड़े थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन