कोर्ट में रही अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था

Published at :23 Sep 2014 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट में रही अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था

छपरा (सारण) : व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को हुई बमबारी की घटना के मद्देनजर सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गयी और सभी प्रवेश-निकास द्वारों पर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था रही. हैंड मेटल डिटेक्टर से कोर्ट में आने-जानेवाले लोगों की जांच की गयी. व्यवहार न्यायालय के सभी गेटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को हुई बमबारी की घटना के मद्देनजर सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गयी और सभी प्रवेश-निकास द्वारों पर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था रही. हैंड मेटल डिटेक्टर से कोर्ट में आने-जानेवाले लोगों की जांच की गयी. व्यवहार न्यायालय के सभी गेटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध से आने-जाने वाले लोग आश्चर्यचकित रहे.

पुलिस द्वारा हैंड मेटल डिटेक्टर से जांच किये जाने से अवांछित तत्व काफी सजग रहे. न्यायालय परिसर में अनावश्यक रूप से आनेवालों की संख्या भी कम रही. पुलिस जांच के कारण कई लोगों ने राह बदल दी.

पार्किंग पर रही विशेष नजर : न्यायालय परिसर में दोपहिया तथा चरपहिया तथा वाहनों की पार्किंग पर विशेष नजर पुलिस की रही. निर्धारित स्थलों पर ही वाहनों को पार्क किया गया. नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करनेवालों को पुलिस के द्वारा सख्त हिदायत दी गयी और निर्धारित स्थलों पर वाहनों को पार्क कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन