बच्ची चोरी करने की कोशिश करनेवाला गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2014 3:28 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (नगर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलपुरा गांव से 10 वर्षीय लड़की को अगवा कर भागने वाले चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटने के बाद स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. घटना मंगलवार की सुबह 10 बजे की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलपुरा गांव निवासी उमेश महतो अपने बीबी-बच्चों को साथ ले […]
विज्ञापन
छपरा (नगर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलपुरा गांव से 10 वर्षीय लड़की को अगवा कर भागने वाले चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटने के बाद स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. घटना मंगलवार की सुबह 10 बजे की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलपुरा गांव निवासी उमेश महतो अपने बीबी-बच्चों को साथ ले मकई का बाल तोड़ने खेत पर गये हुए थे कि इसी क्रम में उनकी 10 वर्षीया पुत्री कंचन कुमारी को प्यास लगी. वह पानी पीने के लिए पास स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर के चापाकल के पास ज्योंही पहुंची कि अचानक पीछे से एक व्यक्ति ने आकर अचानक उसका मुंह बंद कर दिया. वह जोर से चिल्ला उठी. उसकी आवाज सुन खेत में मकई का बाल तोड़ रहे उसके परिजन तथा अन्य ग्रामीण भी दौड़ पड़े.
मौका हाथ से फिसलता देख चोर लड़की को छोड़ भागने लगा. इतने में कुछ ग्रामीणों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जम कर पिटाई की तथा पुलिस को सूचना देकर सुपुर्द कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभु शरण सिंह ने बताया कि पूछताछ जारी है, किंतु अभी तक कुछ भी ऐसी खास जानकारी नहीं मिल पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










