ePaper

saran election : सभी विस क्षेत्रों के मतों की गिनती के लिए बनाये गये 140 टेबल

Updated at : 08 Nov 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
saran election : सभी विस क्षेत्रों के मतों की गिनती के लिए बनाये गये 140 टेबल

saran election : जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाये गये 140 टेबल, हर विधानसभा में 14 होंगेकाउंटिंग के दिन पूरे जिले में धारा 163 रहेगी लागू, अनदेखी पर होगी कार्रवाईमतगणना की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन

saran election : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सफल मतदान के बाद अब मतगणना को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए मतदान की गणना 14 नवंबर को बाजार समिति प्रांगण में होगी.

वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू की जायेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर तथा वरीय पुलिस अधीक्षक सारण डॉ कुमार आशीष ने शनिवार को बाजार समिति परिसर अवस्थित सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए स्थापित सभी 10 वज्रगृहों का स्थलीय निरीक्षण किया. संपूर्ण परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. साथ ही परिसर अवस्थित वज्रगृहों तथा मतगणना केंद्रों की पूर्ण सुरक्षा के दृष्टिकोण से उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा वहां प्रतिनियुक्त केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को आवश्यक निर्देश दिये गये.

हर विधानसभा क्षेत्र के लिए रहेंगे 14-14 काउंटिंग टेबल

काउंटिंग को लेकर जो तैयारी की जा रही है, उसके अनुसार हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 काउंटिंग टेबल तैयार किये जा रहे हैं. इस तरह कुल 140 टेबल बनाये जा रहे हैं. इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक निर्वाची पदाधिकारी के लिए भी टेबल तैयार किया जा रहा है. इस तरह इनकी संख्या 10 हो जायेगी. बैलेट पेपर की काउंटिंग के लिए हर विधानसभा क्षेत्र के लिए चार-चार काउंटिंग टेबल बनाये जा रहे हैं. इनकी कुल संख्या 40 हो जायेगी.

मतगणना कार्य में लगाये जायेंगे 750 सौ से 800 कर्मी

काउंटिंग की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 750 से 800 मतगणना कर्मी लगाये जा सकते हैं. इसके लिए ट्रेनिंग शुरू हो रही है. सभी मतगणना कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जायेंगे, ताकि किसी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो सके. फिलहाल स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में अर्धसैनिक बल की चार कंपनियां लगी हुई हैं.

काउंटिंग के दिन पूरे जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

काउंटिंग के दौरान या परिणाम आने के बाद किसी तरह का कोई विवाद, मारपीट और अन्य घटनाएं घटित न हो. इसके लिए जिला प्रशासन ने पहले ही तैयारी कर ली है और इससे निबटने के लिए पूरे जिले में धारा 163 लागू करने की तैयारी कर ली है. जिले के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे. किसी ने भी मनमानी की तो उसके खिलाफ उसी समय कार्रवाई होगी.

11 तक काउंटिंग एजेंट का लिया जायेगा आवेदन

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने बताया कि काउंटिंग एजेंट के लिए दो प्रति में 11 नवंबर तक आवेदन लिये जायेंगे. यह आवेदन हर हाल में संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में जमा किया जायेगा. आवेदन के साथ फोटो भी जमा करना होगा, वह भी दो प्रति में होगा. वैध प्राधिकार पत्र वाले ही काउंटिंग परिसर में प्रवेश कर पायेंगे अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी. आवेदन प्रपत्र 18 भरना होगा.

मतगणना को लेकर डीएम कर चुके हैं बैठक, एक बार और होगी ब्रीफिंग

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अमन समीर ने दो दिन पहले बैठक के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए मतगणना को लेकर की गयी तैयारियों को पूरा करने का आदेश दे दिया है. उन्होंने कहा कि मतगणना को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है. सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है.

जारी की गयी गाइडलाइन

जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि मतगणना हॉल के अंदर किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी. पूरे जिले में 163 धारा लागू रहेगी. किसी भी प्रकार के जुलूस और आतिशबाजी पर प्रतिबंध रहेगा. त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना होनी है. साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी कुछ बदलाव किये जा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन