चाकूबाजी में चौकीदार समेत तीन जख्मी

Published at :12 Aug 2014 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
चाकूबाजी में चौकीदार समेत तीन जख्मी

छपरा (सारण) : जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के मैकी गांव में रविवार की देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में एक चौकीदार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को पहले गड़खा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया, जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के मैकी गांव में रविवार की देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में एक चौकीदार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को पहले गड़खा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया, जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

तीन घायलों में से बच्‍चा साह चौकीदार को सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जबकि दो अन्य घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है, जिसमें गणोश सिंह तथा सत्येंद्र सिंह आदि शामिल हैं. घटना का कारण आपसी पुरानी रंजिश बतायी जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. हालांकि पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन