सड़क दुर्घटना में अज्ञात महिला की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तरैया : थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएच 73 पर डेवढ़ी गांव स्थित शिव मंदिर के समीप सड़क के किनारे एक विक्षिप्त अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में तरैया थाने में चौकीदार उपेंद्र कुमार सिंह के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें कहा गया है कि रात्रि […]
विज्ञापन
तरैया : थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएच 73 पर डेवढ़ी गांव स्थित शिव मंदिर के समीप सड़क के किनारे एक विक्षिप्त अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में तरैया थाने में चौकीदार उपेंद्र कुमार सिंह के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
जिसमें कहा गया है कि रात्रि गस्ती के दौरान ग्रामीणों ने सूचना दिया कि डेवढ़ी गांव स्थित सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला को अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार दिया गया है.
सूचना ���ाकर जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उक्त महिला मृत पड़ी हुई थी. ग्रामीणों द्वारा पहचान नहीं किया गया है. इस संबंध में तरैया के प्रभारी थानाध्यक्ष जामुन प्रसाद ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया. उक्त महिला के बारे में छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










