छपरा-सीवान रेलखंड की पैसेंजर ट्रेनों में टीटीइ की हुई तैनाती
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जलालपुर : छपरा-सीवान रेलखंड के सभी पैसेंजर ट्रेनों में अब टीटीइ की तैनाती की जायेगी. जिसके बाद अब बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की अब खैर नहीं है. बुधवार को 55009 छपरा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन में दो टीटीइ मनमोहन कुमार एवं उदय राज की तैनाती की गयी थी. इस दौरान एक दर्जनों से अधिक यात्रियों […]
विज्ञापन
जलालपुर : छपरा-सीवान रेलखंड के सभी पैसेंजर ट्रेनों में अब टीटीइ की तैनाती की जायेगी. जिसके बाद अब बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की अब खैर नहीं है. बुधवार को 55009 छपरा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन में दो टीटीइ मनमोहन कुमार एवं उदय राज की तैनाती की गयी थी. इस दौरान एक दर्जनों से अधिक यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने के आरोप में 2200 से अधिक की फाइन भी ली गयी. महिला यात्रियों का भी फाइन काटा गया. टीटीइ की तैनाती की खबर पर बेटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया.
मालूम हो कि इस रेल खंड पर अक्सर यह शिकायत मिलती थी कि पैसेंजर ट्रेनों में यात्री बेटिकट ही यात्रा करते हैं. टीटीइ द्वय ने बताया कि यह अभियान हमेशा चलता रहेगा.
उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर एनएचएम अंतर्गत सभी संविदा कर्मियों द्वारा 10-14 दिसंबर तक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे. उनके उपरांत मांग पूरा न किये जाने पर 16 जनवरी को जिलास्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा. वहीं 12 फरवरी को राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन पटना में आयोजित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










