सोनपुर मेला : उमंग व उत्साह में डूबा मेला, मस्ती के मूड में दिखे लोग
Updated at : 18 Nov 2019 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद पहले रविवार को उमड़ी भीड़, क्या बूढ़े और क्या जवान, हर किसी ने मेले का लिया भरपूर मजा दिघवारा : विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला उद्घाटन के बाद पहले रविवार को पूरे रंग में दिखा और दर्शनार्थियों की भीड़ से पूरा मेला क्षेत्र पटा नजर आया. मेला परिसर में उमड़ी भीड़ के चलते […]
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद पहले रविवार को उमड़ी भीड़, क्या बूढ़े और क्या जवान, हर किसी ने मेले का लिया भरपूर मजा
दिघवारा : विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला उद्घाटन के बाद पहले रविवार को पूरे रंग में दिखा और दर्शनार्थियों की भीड़ से पूरा मेला क्षेत्र पटा नजर आया. मेला परिसर में उमड़ी भीड़ के चलते लोग सरकते नजर आये और कई जगहों पर तो ठेलम ठेल भीड़ के आगे हर कोई विवश व परेशान दिखा.
भीड़ इतनी थी कि कई रास्तों पर चलना मुश्किल हो रहा था. महिलाओं और छोटे बच्चों को भीड़ ने खासा परेशान किया बावजूद इसके दर्शनार्थियों के उत्साह में कहीं भी कोई कमी नहीं दिखी. दिनभर मेला पूरे शबाब पर दिखा और हजारों दर्शनार्थियों ने इसका भरपूर आनंद लिया.
हर उम्र के लोगों को मस्ती के मूड में देखा गया. क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या जवान हर किसी ने अपने ढंग से मेले का भरपूर मजा लिया.दर्शनार्थियों को खूब सेल्फी लेते भी देखा गया. दर्शनार्थियों की उमड़ी भीड़ के कारण मेला पूरी तरीके से जवान होता नजर आया. एक तरफ रविवार को जहां मेला पूरे रंग में दिखा तो दूसरी तरफ मेला पहुंचने वाले हर किसी को मस्ती के मूड में देखा गया.
मेला घूमने की हर किसी की उत्सुकता देखते ही बन रही थी पर हर किसी को खरीदारी में व्यस्त देखा गया. किसी ने झूले का आनंद लिया तो किसी ने डिस्को डांस का तो कोई मिक्की माउस डांस का आनंद उठाया. किसी ने हवा मिठाई,चाट, चाउमीन,लिट्टी चोखा व गोलगप्पा का मजा लिया तो महिलाओं व युवतियों को मीना बाजारों में खरीदारी में व्यस्त देखा गया.
सैकड़ों की संख्या में सम्मानित हुए अधिकारी व पुलिसकर्मी
सोनपुर मेले में आयोजित बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बिहार पुलिस के 597, सशस्त्र सीमा बल के चार व एक नागरिक समेत 602 को पुरस्कृत किया गया. इनमें एसपी 33, अपर पुलिस अधीक्षक आठ, सहायक अभि पदा. दो, डीएसपी 47, इंस्पेक्टर 35, पुलिस अवर निरीक्षक 141, सहायक अवर निरीक्षक 20, हवलदार 11, सिपाही 299, चौकीदार एक, शस्त्र सीमा बल के उपकमांडेंट एक, अवर निरीक्षक एक, सिपाही दो व एक नागरिक को भी पुरस्कृत किया गया. इसमें पटना जिले के 14, नालंदा 43, गया 14, नवादा 19, रोहतास 14, कैमूर 42, वैशाली 11, शिवहर 19, सीतामढ़ी पांच, बेतिया 34, मोतिहारी 48, दरभंगा 13, समस्तीपुर एक, अररिया 12, किशनगंज 19, मुंगेर 11, लखीसराय चार, बेगूसराय एक, भागलपुर एक, बांका 23, सुपौल दो, विशेष कार्यबल 212, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो 16, विशेष शाखा एक, अपराध अनुसंधान पांच, रेल जिला मुजफ्फरपुर सात, रेल जिला जमालपुर पांच, सशस्त्र सीमा चार, पुलिस मुख्यालय एक समेत 601 को पुरस्कृत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




