युवती ने नदी में छलांग लगा दी अपनी जान

Updated at : 14 Nov 2019 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
युवती ने नदी में छलांग लगा दी अपनी जान

रिविलगंज : थाना क्षेत्र के भादपा गांव के पास सरयू नदी में कूदकर एक युवती ने बुधवार की दोपहर के समय करीब एक बजे आत्महत्या कर ली. युवती को नदी में छलांग लगाते देख मछली मार रहे आसपास के युवकों ने बचाने का प्रयास किया. नदी में छलांग लगा चुकी युवती को जब तक वह […]

विज्ञापन

रिविलगंज : थाना क्षेत्र के भादपा गांव के पास सरयू नदी में कूदकर एक युवती ने बुधवार की दोपहर के समय करीब एक बजे आत्महत्या कर ली. युवती को नदी में छलांग लगाते देख मछली मार रहे आसपास के युवकों ने बचाने का प्रयास किया. नदी में छलांग लगा चुकी युवती को जब तक वह नदी से निकाले, तब तक युवती की मौत हो चुकी थी. युवती का शव बाहर निकालने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से युवती की पहचान की.

वह बंगरा खुर्द गांव निवासी चुन्नीलाल महतो की पुत्री गुड्डी कुमारी (20 वर्ष) है. जांच में यह बात सामने आयी है कि गुड्डी की शादी करने के लिये उसके परिजन बातचीत कर रहे थे और वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी. परिजन प्रेमी के साथ शादी करने के खिलाफ थे. इसके पहले भी युवती ने अपने हाथ का नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था.
इस बात को लेकर घर में विवाद होने के बाद वह भादपा गांव के सामने नदी में जाकर कूद गयी. रिविलगंज थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दी है. सहायक पुलिस अवर निरीक्षक बच्चा सिंह ने बताया कि जांच में यह बात सामने आयी है कि युवती ने प्रेम प्रसंग के कारण आत्म हत्या की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन