सारण: परसा नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी बिमल कुमार की हत्या के विरोध में शोकसभा, कर्मचारियों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत परसा बाजार कार्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर्मचारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बिमल कुमार की हत्या के बाद परसा बाजार कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई. अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद, कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है.

विज्ञापन

सारण: रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बिमल कुमार की हाल ही में हुई हत्या के विरोध में सोमवार को नगर पंचायत परसा बाजार कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई. इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत अधिकारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

सुरक्षा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा

शोकसभा के बाद नगर पंचायत परसा बाजार के कर्मचारियों ने कार्यपालक पदाधिकारियों और नगर निकाय कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की. कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

सरकार को भेजी गई कर्मचारियों की मांग

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों से नगर विकास एवं आवास विभाग को अवगत करा दिया गया है. उन्होंने कहा कि बिहार के सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग कर चुके हैं. यदि सरकार की ओर से उचित कदम नहीं उठाए गए तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी.

हत्या की घटना से नगर निकाय कर्मियों में आक्रोश

रजनीश कुमार ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारियों पर लगातार बढ़ रहे हमले और हालिया हत्या की घटना से पूरे राज्य के नगर निकाय कर्मियों में भय और आक्रोश का माहौल है. ऐसे में सभी कर्मचारी सुरक्षा की गारंटी मिलने तक आंदोलन जारी रखने के पक्ष में हैं.

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

शोकसभा एवं विरोध कार्यक्रम में जूनियर इंजीनियर गौतम कुमार, लेखापाल मुकेश दास, सफाई जमादार पवन कुमार सिंह, डाटा ऑपरेटर अब्दुल मजीद, विजय कुमार, हैदर अली, सोनू कुमार, शत्रुघ्न कुमार, मुन्नी सिंह, रिंकी देवी, पुलिस राय, लालबाबू कुमार, शैलेश कुमार, सुधीर कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी ने दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी बिमल कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा नगर निकाय अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

Also Read : गोपालगंज के बाद अब मीरगंज में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 450 रुपये मानदेय पर काम से इनकार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन