ePaper

नशे में धुत युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Updated at : 19 Aug 2019 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

सारण: बिहारकेसारण में दिघवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को 11 वर्षीया एक किशोरी के साथ उसी गांव के नशे में धुत एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के मुताबिक उक्त आरोपित अकेले का लाभ उठाकर किशोरी के घर में घुस आया था […]

विज्ञापन

सारण: बिहारकेसारण में दिघवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को 11 वर्षीया एक किशोरी के साथ उसी गांव के नशे में धुत एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के मुताबिक उक्त आरोपित अकेले का लाभ उठाकर किशोरी के घर में घुस आया था और उक्त किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. इसी बीच परिजनों व ग्रामीणों के पहुंच जाने पर उसे पकड़ लिया गया. उसे बाद में पुलिस को सुपुर्द कर दिया.

गिरफ्तार आरोपित की पहचान दिघवारा थाना क्षेत्र के निवासी 26 वर्षीय तेजनारायण पंडित के रूप में हुई है. पीड़ित किशोरी को पुलिस ने 164 के बयान व मेडिकल जांच के लिए छपरा भेजा है. इस संबंध में पीड़ित की मां के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया है.

थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया है कि रविवार की दोपहर दो बजे वह अपनी दोनों बेटियों को घर पर छोड़ किसी कार्य से बाहर गयी थी कि इसी बीच तेजनारायण अकेले का लाभ उठाकर गलत नीयत से उसके घर में घुस आया और उसकी 11 वर्षीया बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. इसी बीच एक अन्य बेटी ने जब यह देखा तो डर से हल्ला करने लगी, तो आरोपित ने उसके साथ भी मारपीट भी की. बाद में दोनों बेटियों ने जब हल्ला किया, तो परिजन व ग्रामीण जुट गये. इससे वह घटना को अंजाम देने में विफल रहा और घर के पिछले हिस्से से भागने का प्रयास किया. इसी बीच वह ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया. उसे बाद में पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया.

थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने पीड़ित किशोरी को बयान के लिए न्यायालय भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन