बाइक चोरी कर भाग रहे एक चोर को लोगों ने पकड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भेल्दी (अमनौर) : बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर भेल्दी पुलिस को सुपुर्द कर दिया. पकड़ा गया बाइक चोर मेराज आलम भेल्दी थाने के पैगा कला गांव का बताया जाता है. बाइक लेकर फरार दूसरा चोर उसी गांव के परमा राय […]
विज्ञापन
भेल्दी (अमनौर) : बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर भेल्दी पुलिस को सुपुर्द कर दिया. पकड़ा गया बाइक चोर मेराज आलम भेल्दी थाने के पैगा कला गांव का बताया जाता है. बाइक लेकर फरार दूसरा चोर उसी गांव के परमा राय का पुत्र लक्ष्मण राय बताया जाता है.
थाने में दर्ज प्राथमिकी में भेल्दी थाने के पैगा सदर गांव के विकास कुमार राय ने कहा है कि वे पैगा कला गांव में नेवता में गये हुए थे. वहीं पर एक व्यक्ति के दरवाजे पर बाइक को लगा नेवता करने के लिए चले गये.
रात्रि के 10 बजे अपने भाई के साथ पहुंचा, तो देखा मेरी बाइक पर दो व्यक्ति बैठकर गाड़ी को स्टार्ट कर ले जा रहे हैं. दोनों भाई शोर मचाते हुए बाइक की पीछा कर रहे थे, तो पीछे बैठा युवक कूदकर भागने लगा जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया. वहीं दूसरा बाइक लेकर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पकड़े गये चोर के पास से कई वाहनों का चाबी बरामद की गयी. चोरी कर भागे चोर को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










