आग लगने से मलबे में तब्दील हुआ घर

Updated at : 09 May 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से मलबे में तब्दील हुआ घर

बनियापुर : अंचल क्षेत्र की बतरैली में आग लगने से मकान में रखे सभी सामान जल कर मलबे में तब्दील हो गये. घटना से पीड़ित गृहस्वामी मोहम्मद रसूल अंसारी हैं. पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि बुधवार की दोपहर मकान के एक कोने से आग की लपटें उठने लगीं. सूचना पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा होते, […]

विज्ञापन

बनियापुर : अंचल क्षेत्र की बतरैली में आग लगने से मकान में रखे सभी सामान जल कर मलबे में तब्दील हो गये. घटना से पीड़ित गृहस्वामी मोहम्मद रसूल अंसारी हैं. पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि बुधवार की दोपहर मकान के एक कोने से आग की लपटें उठने लगीं.

सूचना पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा होते, जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास प्रारंभ करते, तब तक आग ने विकराल रूप धर पूरे मकान को अपनी चपेट में लिया. उपस्थित लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया, तब तक मकान के अंदर रखे अन्न, वस्त्र, नकद सहित सभी समान जल कर मलबे में तब्दील हो गये.
गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. वरना घनी बस्ती एवं तेज पछुआ हवा होने के कारण एक बड़ी घटना हो जाती. घटना की लिखित सूचना अंचल कार्यालय को दी गयी. मगर समाचार प्रेषण तक न तो किसी तरह का मुआवजा उपलब्ध हो सका था, न ही कोई कर्मी या पदाधिकारी क्षतिपूर्ति का आकलन करने पहुंचा था. इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन