बंद घर से लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी, प्राथमिकी
Updated at : 22 Aug 2018 3:48 AM (IST)
विज्ञापन

गृहस्वामी मोहन प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज छपरा(सारण) : शहर के मौना मुहल्ले में बंद एक घर से लाखों की संपत्ति की चोरी कर लिया. घटना की प्राथमिकी मंगलवार को नगर थाने में दर्ज करायी गयी. पशुपालन विभाग के सेवानिवृत्त सांख्यिकी पर्यवेक्षक मोहन प्रसाद ने बताया कि आभूषण, बर्तन, कपड़ा व नकद समेत करीब […]
विज्ञापन
गृहस्वामी मोहन प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
छपरा(सारण) : शहर के मौना मुहल्ले में बंद एक घर से लाखों की संपत्ति की चोरी कर लिया. घटना की प्राथमिकी मंगलवार को नगर थाने में दर्ज करायी गयी. पशुपालन विभाग के सेवानिवृत्त सांख्यिकी पर्यवेक्षक मोहन प्रसाद ने बताया कि आभूषण, बर्तन, कपड़ा व नकद समेत करीब सात लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली गयी है. वह अपने घर को बंद कर बाहर गये थे और मंगलवार को जब वापस लौटे तो, घर का ताला टूटा हुआ पाया और घर अंदर से बंद था. पड़ोसी के यहां से बांस की सीढ़ी मांग कर छत के सहारे अंदर प्रवेश किया.
अंदर गये तो देखा कि अलमारी, बाॅक्स तोड़ कर आभूषण, नकद, बर्तन, कपड़ा आदि की चोरी कर ली गयी है. इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की. गृहस्वामी मोहन प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है और किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है. नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश पंडित ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है और इसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




