डकैती व हत्या मामलों में वांटेड नट गिरोह का सरगना हुआ गिरफ्तार

छपरा (सारण) : हत्या व लूट के पांच मामलों में वांटेड अंतरप्रांतीय नट गिरोह के सरगना सरोज नट को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. गिरफ्तार अपराधी को पुलिस ने चार वर्षों से तलाश रही थी. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ […]
छपरा (सारण) : हत्या व लूट के पांच मामलों में वांटेड अंतरप्रांतीय नट गिरोह के सरगना सरोज नट को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. गिरफ्तार अपराधी को पुलिस ने चार वर्षों से तलाश रही थी. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने एक देशी पिस्तौल तथा तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर गांव के निवासी दीनानाथ नट के पुत्र सरोज नट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










